Tuesday, 11 April 2017

गर्मी में लू लगना

🔥 गर्मी में लू लगना 💥

तेज गर्मी के कारन किसी को अचानक लू लग जाती है बार बार प्यास लगना, चक्कर आना, आँखों में जलन, आंखे जलना, धड़कन तेज हो जाती है, सर चकरा जाता है, भारी सरदर्द होने लगता है और ऐसे में रोगी बेहोश भी हो सकता है। इस हालात में आप को सब से पहले रोगी को ठंडी छाव में या ठंडी जगह पे ले जाना है। मरीज के कपडे उतार कर उसके छाती पे, पेट पे, गले और रीढ़ पे बर्फ का ठंडा पानी डाले या फिर ठन्डे पानी से बॉडी को पोछे। मरीज को आम का जूस या फिर निम्बू शरबत भी दे सकते है।

Sunday, 9 April 2017

बिजली का करंट

बिजली का करंट :-

अगर कोई व्यक्ति बिजली के तार से या किसी बिजली के साधन से चिपक जाये तो तुरंत मैन स्विच बंद कर दे। जो व्यक्ति करंट से चिपका है उसको लकड़ी से दूर करे। या अपने हाथो को रबर से लपेट ले और खुद ही उसे दूर कर सकते है केवल आप ऐसा लकड़ी के चीज पे खड़ा रहकर ही करे। अगर बेहोश हो जाता है तो तुरंत उसे जमीन पे लेटा दे और उसके हाथ पैरो के तलुवो को रगड़कर शरीर को गर्मी देने की कोशिश करे। गरम दूध में चीनी डालकर उसको पिलाना चाहिए दूध न हो तो चाय बनाकर दे। बेहोश हो तो रोगी को मुह से साँसे दे। यह सिलसिला शुरू होते ही सब से पहले डॉक्टर को बुला ले या गाडी में भी यह प्रयोग करे और डॉक्टर के पास ले जाये।

http://www.samyakyogahs.com/

https://samyakyogp.blogspot.com/

https://www.facebook.com/pragyaputrabharat

https://g.co/kgs/qWE2Ic

जहर

☠ जहर/ विष ☠

कोई व्यक्ति अगर जहर खा लेता है तो उसे सब से पहले डॉक्टर के पास लेकर जाए, जहर खाने वाला व्यक्ति पहचान पाना मुश्किल है लेकिन फिर भी बता देता हु की ऐसा व्यक्ति आप से अगर बहकी बहकी बाते करने लगे तो बातो से पहचान ले की इसने कुछ जहर खाया हो पर याद रहे की उसे इस बात की भनक न हो की आप को पता चला। आप आस पास में जहर की बोतल या खली डब्बी दिखती है नहीं। किस तरह का जहर खाया है यह जान ले। डॉक्टर के पास जाते समय पहले उसे तम्बाखू मिलाया हुवा १ गिलास पानी पिलाकर उल्टी करने दे। तम्बाखू ना हो तो घी पिलाये। घी ना मिले तो महिला के लंबे बालो को मुह में घुसाए जिससे उल्टी हो जाये। याद रहे की उल्टी होना जरुरी है। उल्टी से जहर बहार निकल जायेगा।

Saturday, 8 April 2017

Summer offer

          Samyak Yog Pariwar
           ।।योगः कर्मसु कौशलम्।।

                 Summer  offer
                          60%
                          Off
🙏सम्यक योग परिवार के द्वारा विशेष छूट🙏
                 🙋 60% off 🙋

         पहले आइये..........
               पहले पाइये.........
            Registration start

ऑफर सीमित समय के लिए-----सीट सीमित...

Directed by -
Yogacharya Bharat Bhai
Mo. 96908 37831, 97567 18374

http://www.samyakyogahs.com/

https://samyakyogp.blogspot.com/

https://www.facebook.com/pragyaputrabharat

https://g.co/kgs/qWE2Ic

Friday, 7 April 2017

लहसुन और शहद

लहसुन और शहद का सेवन करने से आप कई बीमारियों से भी बच जाते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी खत्म करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता हैं।
अगर आप लगातार सात दिन शहद और लहसुन का बना पेस्ट का सेवन करेगे, तो कुछ ही दिनों में आपको सेहत संबंधी ऐसे प्रभाव नजर आएगे, कि आप देखते रह जाएगे। जानिए इसे बनाने की विधि और इसका सेवन करने के फायदों के बारें में।

सर्दी-जुकाम से दिलाए निजात : 
इसमें भरपूर मात्रा में ऐसे तत्व पाएं जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी आती हैं। जिसके कारण आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से निजात मिल जाता है। 

दिल को रखें हेल्दी : 
लहसुन और शदह के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा वसा बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता हैं। जो कि दिल के लिए फायदेमंद हैं।

इम्यूनिटी सिस्टम को करें मजबूत : 
अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी। 

डीटॉक्स : 
यह एक प्राकृतिक डीटॉक्स का पेस्ट है। जिसका सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद गंदगी और बेकार की चीजों को बाहर निकाल देता है। जिसके कारण आप सेहतमंद रहते है।

बचाए डायरिया से : 
अगर आपको बार-बार डायरिया की समस्या हो रही है, तो इस पेस्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता हैं। जिसके कारण आपको पेट संबंधी किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता हैं।

गले के इंफेक्शन को करें दूर : 
इस पेस्ट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से आपको आराम मिल जाएगा।

➡ बनाने की विधि :
2-3 बड़ी लहसुन की कली को हल्का सा दबा कर कूट लीजिए और फिर उसमें शुद्ध कच्ची शहद मिलाइए। इसे कुछ देर के लिये ऐसे ही रहने दीजिये, जिससे लहसुन में पूरा शहद समा जाए। फिर इसे सुबह खाली पेट 7 दिनों तक खाएं। फिर इसका फायदा देखे।
www.samyakyogp.blogspot.in
www.samyakyogahs.com

Sunday, 2 April 2017

योग से होने वाले फायदे

योग करने के एक नहीं अनेको फायदे है | इन फायदों को हम और आप नहीं बल्कि कई वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने स्वीकार किया है | योग से हजारों लोगों के असाध्य रोगों को दूर किया जा चुका है | सबसे बड़ी बात यह है कि यह एक प्राकृतिक पद्धति है जो हमें प्रकृति के साथ जोडती है |*

*कुछ महत्वपूर्ण  फायदे जो हम आज यहाँ इस लेख में पढ़ेंगे —*

*1. जहाँ जिम आदि से शरीर के किसी खास अंग का ही व्यायाम होता है वहीँ योग से शरीर के समस्त अंग प्रत्यंगों,ग्रंथियों का व्यायाम होता है जिससे अंग प्रत्यंग सुचारू रूप से कार्य करने लगते हैं |*

*2. योगासनों के नित्य अभ्यास से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है | जिससे तनाव दूर होकर अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, पाचन सही रहता है|*

*3. योग का प्रयोग शारीरिक , मानसिक और आध्यत्मिक लाभों के लिए हमेशा से होता रहा है l आज की चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है की योग शारीरिक और मानसिक रूप से मानव जाति के लिए वरदान है |*

*4. योगाभ्यास से रोगों से लड़ने की शक्ति बढती है | बुढ़ापे में भी जवान बने रह सकते हैं त्वचा पर चमक आती है शरीर स्वस्थ,निरोग और बलवान बनता है |*

*5. जहाँ एक तरफ योगासन मांस पेशियों को पुष्टता प्रदान करते हैं जिससे दुबला पतला व्यक्ति भी ताकतवर और बलवान बन जाता है वहीँ दूसरी ओर योग के नित्य अभ्यास से शरीर से फैट कम भी हो जाता है इस तरह योग मोटापा और दुर्बलता दोनों के लिए फायदेमंद है |*

*6. योग शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को  बढ़ता है और दवाओं पर आपकी निर्भरता को घटता है।  बहुत सी अध्यन से साबित हो चुका है कि अस्थमा , हाई ब्लड प्रेशर , डायबिटीज के मरीज , यहा तक की  कैंसर  जैसे  असाध्य  रोगो को भी योग द्वारा पूर्ण रूप से ठीक किया जा चूका है |*

*7. प्राणायाम के लाभ – योग के अंग प्राणायाम एवं ध्यान भी योगासनों की तरह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं, प्राणायाम के द्वारा श्वास प्रश्वास की गति पर नियंत्रण होता है जिससे श्वसन सम्बन्धित रोगों में बहुत फायदा मिलता है | दमा, एलर्जी, साइनोसाइटिस,पुराना नजला, जुकाम आदि रोगों में तो प्राणायाम बहुत फायदेमंद है ही साथ ही इससे फेफड़ों की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है जिससे शरीर की कोशिकाओं को ज्यादा ऑक्सीजन मिलने लगती है जिसका पूरे शरीर पर सकारात्मक असर पड़ता है |*

*8. कुछ अध्यनों में पाया गया है कि कुछ योगासनो और मैडिटेशन के द्वारा आर्थराइटिस, बैक पेन आदि दर्द में काफी सुधार होता है और दवा की ज़रुरत ही रहती है*

*9. ध्यान से  लाभ – ध्यान भी योग का अतिमहत्वपूर्ण अंग है | ध्यान से मानसिक तनाव दूर होकर गहन आत्मिक शांति महसूस होती है, कार्य शक्ति बढती है ,नींद अच्छी आती है | मन की एकाग्रता एवं धारणा शक्ति बढती है  आजकल ध्यान यानि मेडिटेशन का प्रचार हमारे देश से भी ज्यादा विदेशों में हो रहा है आज की भौतिकता वादी संस्कृति में दिन रात भाग दौड़, काम का दबाव, रिश्तो में अविश्वास आदि के कारण तनाव बहुत बढ़ गया है | ऐसी स्तिथि में मेडिटेशन से बेहतर और कुछ नहीं है* |

*योग के फायदे के बारे जितना लिखा जाए उतना ही  कम है क्योंकि इसके एक नहीं अनेको गुण होता है जिसे शब्दों द्वारा  हम और आप बयां  नहीं कर कर सकते | इसलिए आप आज से ही योग शुरू कर दीजिए क्योंकि कल कभी नहीं आता| विश्वास कीजिए चंद दिनों  के भीतर ही  आप अपनी जिंदगी में बदलाव महसूस करने लगेंगे | एक  बड़ी अच्छी बात कही गयी है “Health is Wealth” इसका अभिप्राय यह है की स्वास्थ्य से बड़ी कोई सम्पति नहीं है | इसलिए  हम सभी को योग करना चाहिए l

Saturday, 1 April 2017

उच्च रक्तचाप (High BP)

दोस्तों मै आज आप को एक बहोत ही कारगर नुस्का दे रहा हु। वह हर चीज आयुर्वेद से जुडी हुयी मई आप लोगो से शेयर करुगा बस दुवाओ में याद रखना। बीपी की समस्या कोई आम समस्या नही है। अगर आप का बीपी अचानक बढ़ जाये तो समझो लकवा हो गया। थोड़ीसी लापरवाही आप को जिंदगीभर के लिए खटिया पे लिटा सकती है।

*क्या है उच्च रक्तचाप का उपाय?*
▪सफ़ेद प्याज का रस और शहद 1-1 चम्मच लेकर मिक्स करो और यह मिश्रण आप दिन में एक बार खा ले। ऊपर से पानी ना पिए। 8 दिन यह प्रयोग लगातार करने से आप को इसके गुणों का पता चलेगा। जैसे आप को इसका असर दिखना शुरू हो जाये तो आप आगे भी 3-4 दिन इसे ले सकते हो।

▪रात को सोते समय एक ओरिजिनल कॉपर का बर्तन लो और उसमे शुद्ध पानी भरकर रख दो। यह पानी सुबह उठते ही पि लेना है।

▪2 पत्ते नीम के और 4 पत्ते तुलसी के एक साथ लेकर दोनों को 4 चम्मच पानी के साथ मिक्सर में डाले और पीसकर एक ग्लास पानी में मिक्स कर के यह पानी खली पेट रोजाना पिए।

▪रोज एक पका हुवा पपीता सुबह ब्रेक फ़ास्ट में खाली पेट खाये और पपीता खाने के बाद 2 घंटे तक कुछ ना खाये यह पपीता का प्रयोग लगातार 30 दिनों तक करे।