Monday, 20 March 2017

विचारणीय विषय स्वास्थ्य- राजीव दीक्षित

   बंदर कभी बीमार नहीं होता किसी भी चिडिया को डायबिटीज नही होता है ।
किसी भी बंदर को हार्ट अटैक नहीं आता ।
*कोई भी जानवर ना तो आयोडीन नमक खाता है और ना ब्रश करता है फिर भी किसी को थायराइड नहीं होता और ना दांत खराब नहीं होता है ।*
बंदर मनुष्य के सबसे नजदीक है, शरीर संरचना में बस बंदर और आप में यही फर्क है की बंदर के पूँछ है आपके नहीं है बाकी अब कुछ समान है । तो फिर बंदर को कभी भी हार्ट अटैक , डायबिटीज, high BP , क्यों नहीं होता है ? एक पुरानी कहावत है बंदर कभी बीमार नहीं होता और यदि वीमार होगा तो जिंदा नहीं बचेगा मर जाएगा ? क्यों बंदर बीमार क्यों नहीं होता ?
राजीव भाई बताते हैं कि एक बहुत बडे , प्रोफेसर है, मेडिकल कॉलेज में काम करते है । उन्होंने एक बडा गहरा रिसर्च किया । की बंदर को बीमार बनाओ ! तो उन्होने तरह - तरह के virus और वैक्टीरिया बंदर के शरीर मे डालना शुरू किया, कभी इंजेक्शन के माध्यम से कभी किसी और माध्यम से । वो कहते है, मैं 15 साल असफल रहा , लेकिन बंदर को कुछ नहीं हुआ ।

राजीव भाई ने प्रोफेसर से कहा की आप यह कैसे कह सकते है की बंदर को कुछ नहीं हो सकता ? तब उन्हांने एक दिन यह रहस्य की बात बताई वो आपको भी बता देता हूँ कि बंदर का जो RH factor दुनिया है वह दुनियाँ में सबसे आदर्श है । कोई डॉक्टर जब आपका RH factor नापता है ना ! तो वो बंदर के ही RH Factor से तुलना करता है , वह डॉक्टर आपको बताता नहीं यह अलग बात है ।
उसका कारण यह है कि, उसे कोई बीमारी आ ही नहीं सकती । उसके ब्लड में कभी कॉलेस्टेरॉल नहीं बढता , कभी ट्रायग्लेसाईड नहीं बढती , ना ही उसे कभी डासबिटीस होती है । शुगर को कितनी भी बाहर से उसके शरीर में इंट्रोडयूस करो, वो टिकती नहीं ।
*तो वह प्रोफेसर साहब कहते है कि, यार यह यही चक्कर है , की बंदर सवेरे सवेरे ही भरपेट खाता है । जो आदमी नहीं खा पाता है , इसीलिए उसको सारी विमारियां होती है । सूर्य निकलते ही सारी चिड़िया , सारे जानवर खाना खाते हैं ।*
*जबसे मनुष्य इस ब्रेकफास्ट , लंच , डिनर के चक्कर में फंसा तबसे मनुष्य ज्यादा बीमार रहने लगा है ।*
तो वह  *प्रोफेसर रवींद्रनाथ शानवागने अपने कुछ मरींजों से कहा की देखो भैया , सुबह सुबह भरपेट खाओ । उनके कई मरीज है तो उन्होंने सबको बताया कि सुबह - सुबह भरपेट भोजन करो । उनके मरीज बताते है की, जबसे उन्हांने सुबह भरपेट खाना शुरू किया तबसे उन्हें डासबिटीज यानि शुगर कम हो गयी, किसी का कॉलस्टृोेल कम हो गया, किसी के घुटनों का दर्द कम हो गया , किसी का कमर का दर्द कम हो गया गैस बनाना बंद हो गई, पेट मे जलन होना, बंद हो गयी नींद अच्छी आने लगी ….. वगैरह ..वगैरह । और यह बात बागभट्ट जी 3500 साल पहले कहते हैं कि सुबह का किया हुआ भोजन सबसे अच्छा है । माने जो भी स्वाद आपको पसंद लगता है वो सुबह ही खाईए । तो सुबह के खाने का समय तय करिये । तो समय मैने आपका बता दिया कि सूरज निकलने से ढाई घंटे तक यानि 9.30 बजे तक, ज्यादा से ज्यादा 10 बजे तक आपका भरपेट भोजन हो जाना चाहिए ।*
                  और ये भोजन तभी होगा जब आप नाश्ता बंद करेंगे । यह नास्ता का प्रचलन हिंदुस्तानी नहीं है , ये अंग्रेजो की देन है , और रात्रि का भोजन सूर्य अस्त होने से पहले आधा पेट कर लें । तभी बीमारियों से बचोगे । सुबह सूर्य निकलने से ढाई घंटे तक हमारी जठराग्नि बहुत तीव्र होती है । हमारी जठराग्नि का संबंध सूर्य से है , हमारी जठराग्नि सबसे अधिक तीव्र स्नान के बाद होता है । स्नान के बाद पित्त बढ़ता है इसलिए सुबह स्नान करके भोजन कर लें ।
तथा एक भोजन से दूसरे भोजन के बीच ४ से ८ घंटे का अंतराल रखें बीच में कुछ ना खाएं । और दिन डूबने के बाद बिल्कुल ना खायें ।

कोलॅस्ट्रोल घटाने व कार्य क्षमता बढ़ाने का अचूक आयुर्वेदिक नुस्खा-

अपनी कार्य क्षमता बढ़ा कर सफल होने , स्फूर्तिवान होने व चर्बी घटा कर तन्दरूस्त होने का  यह आजमाया हुआ नुस्खा है। अनेक लोगों ने इसका प्रयोग कर सफलता पाई है। नुस्खा निम्न प्रकार है:

मिश्रण: -
50 ग्राम मेथी
20 ग्राम अजवाइन
10 ग्राम काली जीरी

बनाने की विधिः-
                     मेथी, अजवाइन तथा काली जीरी को इस मात्रा में खरीद कर साफ कर लें। तत्पश्चात् प्रत्येक वस्तु को धीमी आंच में तवे के उपर हल्का सेकें। सेकने के बाद प्रत्येक को मिक्सर-ग्राइंडर मे पीसकर पाउडर बनालें। तीनों के पाउडर को मिला कर पारदर्शक डिब्बे में भर लेवें। आपकी अमूल्य दवाई तैयार है।

दवाई लेने की विधिः–
                      तैयार दवाई को रात्रि को खाना खाने के बाद सोते समय 1 चम्मच गर्म पानी के साथ लेवें। याद रखें इसे गर्म पानी के साथ ही लेना है। इस दवाई को रोज लेने से शरीर के किसी भी कोने मंे अनावश्यक चर्बी/ गंदा मैल मल मुत्र के साथ शरीर से बाहर निकल जाता है, तथा शरीर सुन्दर स्वरूपमान बन जाता है। मरीज को दवाई 30 दिन से 90 दिन तक लेनी होगी।

लाभः–
         इस दवाई को लेने से न केवल शरीर मे अनावश्यक चर्बी दूर हो जाती है बल्कि शरीर में रक्त का परिसंचरण तीव्र होता है।
ह्नदय रोग से बचाव होता है तथा कोलेस्ट्रोल घटता है।
पुरानी कब्जी से होेने वाले रोग दूर होते है। पाचन शक्ति बढ़ती है।
गठिया वादी हमेशा के लिए समाप्त होती है। दांत मजबूत बनते है।
हडिंया मजबूत होगी।
आॅख का तेज बढ़ता है कानों से सम्बन्धित रोग व बहरापन दूर होता है।
शरीर में अनावश्यक कफ नहीं बनता है।
कार्य क्षमता बढ़ती है, शरीर स्फूर्तिवान बनता है। घोड़े के समान तीव्र चाल बनती है।
चर्म रोग दूर होते है, शरीर की त्वचा की सलवटें दूर होती है, टमाटर जैसी लालिमा लिये शरीर क्रांति-ओज मय बनता है।
स्मरण शक्ति बढ़ती है तथा कदम आयु भी बढ़ती है, यौवन चिरकाल तक बना रहता है।
पहले ली गई एलोपेथिक दवाईयां के साइड इफेक्ट को कम करती है। इस दवा को लेने से शुगर (डायबिटिज) नियंत्रित रहती है।
बालों की वृद्धि तेजी से होती है।
शरीर सुडौल, रोग मुक्त बनता है।
योग करने से दवाई का जल्दी लाभ होता है।

परहेजः–
1. इस दवाई को लेने के बाद रात्रि मे कोई दूसरी खाद्य-सामग्री नहीं खाएं।
2. यदि कोई व्यक्ति धुम्रपान करता है, तम्बाकू-गुटखा खाता या मांसाहार करता है तो उसे यह चीजे छोड़ने पर ही दवा फायदा पहुचाएंगी।
3. शाम का भोजन करने के कम-से-कम दो घण्टे बाद दवाई लें।

*स्वास्थ्य से संबंधित कुछ विशेष जानकारियां*

1- 90 प्रतिशत रोग केवल पेट से होते हैं। पेट में कब्ज नहीं रहना चाहिए। अन्यथा रोगों की कभी कमी नहीं रहेगी।
2- कुल 13 अधारणीय वेग हैं
3-160 रोग केवल मांसाहार से होते है
4- 103 रोग भोजन के बाद जल पीने से होते हैं। भोजन के 1 घंटे बाद ही जल पीना चाहिये।
5- 80 रोग चाय पीने से होते हैं।
6- 48 रोग ऐलुमिनियम के बर्तन या कुकर के खाने से होते हैं।
7- शराब, कोल्डड्रिंक और चाय के सेवन से हृदय रोग होता है।
8- अण्डा खाने से हृदयरोग, पथरी और गुर्दे खराब होते हैं।
9- ठंडेजल (फ्रिज)और आइसक्रीम से बड़ीआंत सिकुड़ जाती है।
10- मैगी, गुटका, शराब, सूअर का माँस, पिज्जा, बर्गर, बीड़ी, सिगरेट, पेप्सी, कोक से बड़ी आंत सड़ती है।
11- भोजन के पश्चात् स्नान करने से पाचनशक्ति मन्द हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है।
12- बाल रंगने वाले द्रव्यों(हेयरकलर) से आँखों को हानि (अंधापन भी) होती है।
13- दूध(चाय) के साथ नमक(नमकीन
पदार्थ) खाने से चर्म रोग हो जाता है।
14- शैम्पू, कंडीशनर और विभिन्न प्रकार के तेलों से बाल पकने, झड़ने और दोमुहें होने लगते हैं।
15- गर्म जल से स्नान से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है और
शरीर कमजोर हो जाता है। गर्म जल सिर पर डालने से आँखें कमजोर हो जाती हैं।
16- टाई बांधने से आँखों और मस्तिश्क हो हानि पहुँचती है।
17- खड़े होकर जल पीने से घुटनों(जोड़ों) में पीड़ा होती है।
18- खड़े होकर मूत्रत्याग करने से रीढ़
की हड्डी को हानि होती है।
19- भोजन पकाने के बाद उसमें नमक डालने से रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) बढ़ता है।
20- जोर लगाकर छींकने से कानों को क्षति पहुँचती है।
21- मुँह से साँस लेने पर आयु कम होती है।
22- पुस्तक पर अधिक झुकने से फेफड़े खराब हो जाते हैं और क्षय(टीबी) होने का डर रहता है।
23- चैत्र माह में नीम के पत्ते खाने से रक्त शुद्ध हो जाता है मलेरिया नहीं होता है।
24- तुलसी के सेवन से मलेरिया नहीं होता है।
25- मूली प्रतिदिन खाने से व्यक्ति अनेक रोगों से मुक्त रहता है।
26- अनार आंव, संग्रहणी, पुरानी खांसी व हृदय रोगों के लिए सर्वश्रेश्ठ है।
27- हृदयरोगी के लिए अर्जुनकी छाल, लौकी का रस, तुलसी, पुदीना, मौसमी,
सेंधा नमक, गुड़, चोकरयुक्त आटा, छिलकेयुक्त अनाज औषधियां हैं।
28- भोजन के पश्चात् पान, गुड़ या सौंफ खाने से पाचन अच्छा होता है। अपच नहीं होता है।
29- अपक्व भोजन (जो आग पर न पकाया गया हो) से शरीर स्वस्थ रहता है और आयु दीर्घ होती है।
30- मुलहठी चूसने से कफ बाहर आता है और आवाज मधुर होती है।
31- जल सदैव ताजा(चापाकल, कुएं
आदि का) पीना चाहिये, बोतलबंद (फ्रिज) पानी बासी और अनेक रोगों के कारण होते हैं।
32- नीबू गंदे पानी के रोग (यकृत, टाइफाइड, दस्त, पेट के रोग) तथा हैजा से बचाता है।
33- चोकर खाने से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। इसलिए सदैव गेहूं मोटा ही पिसवाना चाहिए।
34- फल, मीठा और घी या तेल से बने पदार्थ खाकर तुरन्त जल नहीं पीना चाहिए।
35- भोजन पकने के 48 मिनट के
अन्दर खा लेना चाहिए। उसके पश्चात्
उसकी पोषकता कम होने लगती है। 12 घण्टे के बाद पशुओं के खाने लायक भी नहीं रहता है।।
36- मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से पोषकता 100%, कांसे के बर्तन
में 97%, पीतल के बर्तन में 93%, अल्युमिनियम के बर्तन और प्रेशर कुकर में 7-13% ही बचते हैं।
37- गेहूँ का आटा 15 दिनों पुराना और चना, ज्वार, बाजरा, मक्का का आटा 7 दिनों से अधिक पुराना नहीं प्रयोग करना चाहिए।
38- 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मैदा (बिस्कुट, ब्रेड , समोसा आदि)
कभी भी नहीं खिलाना चाहिए।
39- खाने के लिए सेंधा नमक सर्वश्रेष्ठ होता है उसके बाद काला नमक का स्थान आता है। सफेद नमक जहर के समान होता है।
40- जल जाने पर आलू का रस, हल्दी, शहद, घृतकुमारी में से कुछ भी लगाने पर जलन ठीक हो जाती है और फफोले नहीं पड़ते।
41- सरसों, तिल,मूंगफली या नारियल का तेल ही खाना चाहिए। देशी घी ही खाना चाहिए है। रिफाइंड तेल और
वनस्पति घी (डालडा) जहर होता है।
42- पैर के अंगूठे के नाखूनों को सरसों तेल से भिगोने से आँखों की खुजली लाली और जलन ठीक हो जाती है।
43- खाने का चूना 70 रोगों को ठीक करता है।
44- चोट, सूजन, दर्द, घाव, फोड़ा होने पर उस पर 5-20 मिनट तक चुम्बक रखने से जल्दी ठीक होता है।
हड्डी टूटने पर चुम्बक का प्रयोग करने से आधे से भी कम समय में ठीक होती है।
45- मीठे में मिश्री, गुड़, शहद, देशी(कच्ची) चीनी का प्रयोग करना चाहिए सफेद चीनी जहर होता है।
46- कुत्ता काटने पर हल्दी लगाना चाहिए।
47-बर्तन मिटटी के ही प्रयोग करने चाहिए।
48- टूथपेस्ट और ब्रश के स्थान पर
दातून और मंजन करना चाहिए दाँत मजबूत रहेंगे।
(आँखों के रोग में दातून नहीं करना)
49- यदि सम्भव हो तो सूर्यास्त के पश्चात् न तो पढ़ें और लिखने का काम तो न ही करें तो अच्छा है।
50- निरोग रहने के लिए अच्छी नींद और अच्छा(ताजा) भोजन अत्यन्त
आवश्यक है।
51- देर रात तक जागने से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति कमजोर हो जाती है। भोजन का पाचन भी ठीक से नहीं हो पाता है आँखों के रोग भी होते हैं।
52- प्रातः का भोजन राजकुमार के
समान, दोपहर का राजा और रात्रि का भिखारी के समान।🙏😊

गठिया (Rheumatism) रोग

गठिया (Rheumatism)

परिचय:-
मनुष्यों के शरीर के कई भाग होते हैं तथा उम्र के अनुसार गठिया रोग कई प्रकार का होता है-

ऑस्टियो आर्थराईटिस-
          इस प्रकार का गठिया रोग उम्र के बढ़ने के साथ होने वाला एक सामान्य रोग है जो हडि्डयों के जोड़ों के घिस जाने के कारण होता है। इस रोग के कारण रोगी के नितम्ब, रीढ़ की हड्डी, घुटने अधिक प्रभावित होते हैं। कभी-कभी यह रोग उंगुलियों के जोड़ों में भी हो जाता हैं। इस रोग के कारण इन अंगों में तेज दर्द होता है।

रूमेटाइड आर्थराईटिस-
             इस गठिया रोग के कारण छोटी उंगुलियों के जोड़, उंगलियां, कोहनियों, कलाइयों, घुटनों, टखनों आदि में दर्द होने लगता है तथा इन अंगों में अकड़न हो जाती है। हडि्डयों के जोड़ों में सूजन आ जाने के कारण उपस्थियां तो क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तथा इसके साथ में जो मांसपेशियां, कंडराएं तथा कोशिकाएं होती हैं उनमें विकृतियां उत्पन्न हो जाती हैं जिसके कारण रोगी व्यक्ति में विकलांगपन जैसी समस्या हो जाती है। यह रोग पुरुषों से अधिक महिलाओं को होता है।

गाउटी आर्थराईटिस-
          इस गठिया रोग के हो जाने के कारण पैर के पंजों में बहुत तेज दर्द होता है और यह दर्द इतना अधिक होता है कि पंजों को हल्के से छूने पर रोगी अपना पंजा एक ओर को हटाने लगता है। जब यह रोग अधिक पुराना हो जाता है तो इससे संबन्धित हडि्डयां धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने लगती हैं जिसके कारण व्यक्ति में विकलांगता उत्पन्न हो जाती है। गाऊट गठिया रोग से पीड़ित लगभग 10 प्रतिशत रोगी पथरी रोग के शिकार (रोगी हो जाना) हो जाते हैं। यह रोग पुरुषों को अधिक होता है।

सर्वाकल स्पोंडिलाईसिस-
           इस रोग के कारण गर्दन की हडि्डयों और कमर के निचले भाग में तेज दर्द तथा अकड़न हो जाती है।

इन सभी गठिया रोगों की पहचान:-
                                 इन रोगों के कारण हडि्डयों के जोड़ों के पास तेज दर्द, सूजन तथा अकड़न हो जाती है। जब मौसम में बदलाव होता है तो इस रोग के कारण और भी तेज दर्द होना शुरू हो जाता है तथा सूजन भी अधिक बढ़ जाती है।

गठिया रोग होने का कारण:-
                       इस रोग के होने का सबसे मुख्य कारण हडि्डयों के जोड़ों में यूरिक एसिड का जमा हो जाना है।
भोजन में अधिक प्रोटीन का सेवन करने से भी यह रोग हो जाता है।
अधिक दवाईयों का सेवन करने के कारण भी गठिया का रोग हो सकता है।
श्रम तथा व्यायाम की कमी होने के कारण भी गठिया रोग हो जाता है।
शरीर में कब्ज तथा गैस बनाने वाले पदार्थों का खाने में अधिक सेवन करने के कारण भी गठिया रोग हो सकता है जैसे- मिर्च-मसाले, नमक, दाल, मछली, अण्डे तथा मांस आदि।
गठिया  रोग का प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार:-

उपचार:-
      गठिया रोग का उपचार करने के लिए सबसे पहले शरीर में जमा यूरिक एसिड को घुलाकर शरीर से बाहर निकालने वाले पदार्थ जैसे-
                                  पोटाशियम प्रधान खाद्य पदार्थ लौकी, तरबूज, ककड़ी, खीरा, पत्तागोभी, पालक, सफेद पेठा आदि के रस को प्रतिदिन पीना चाहिए और फिर उपवास रखना चाहिए।
नींबू, अनन्नास, आंवला तथा संतरे का रस पीकर उपवास रखने से भी गठिया रोग में बहुत अधिक लाभ मिलता है।
इस रोग से पीड़ित रोगी को कुछ सप्ताह तक बिना पका हुआ भोजन करना चाहिए।
गठिया रोग से पीड़ित रोगी को मौसम के अनुसार फल तथा सलाद और हरी सब्जियों का रस पीना चाहिए।
इस रोग से पीड़ित रोगी यदि प्रतिदिन नारियल का पानी पिये तो उसे बहुत अधिक लाभ मिलता है।
अंगूर तथा शरीफा फलों को कुछ दिनों तक खाने से रोगी को बहुत अधिक लाभ मिलता है।
इस रोग से पीड़ित रोगी को कच्चे आलू का रस पिलाना अधिक लाभदायक होता है।
गठिया रोग से पीड़ित रोगी को रात के समय में 2-3 अंजीर, 10 मुनक्का तथा 1 खुबानी को भिगोने के लिए रख दें और सुबह के समय में उठकर इसे खा लें। इससे गठिया रोग में बहुत अधिक लाभ मिलता है।
इस रोग से पीड़ित रोगी को अपने भोजन में दाल, दही, दूध, तली-भुनी चीजें तथा चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस रोग से पीड़ित रोगी को पानी अधिक से अधिक मात्रा में पीना चाहिए।
गठिया रोग से पीड़ित रोगी को रात के समय में तांबे के बर्तन में पानी को रखना चाहिए। इस पानी को सुबह उठकर पीने से गठिया रोग को ठीक होने में बहुत लाभ मिलता है।
इस रोग से पीड़ित रोगी को लहसुन अधिक खाने चाहिए।
सुबह के समय में अंकुरित मेथीदाना तथा शहद का सेवन करने से गठिया रोग कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।
गठिया रोग से पीड़ित रोगी यदि प्रतिदिन खजूर तथा तिलों से बने लड्डुओं का सेवन करे तो उसका यह रोग कुछ दिनों में ठीक हो जाता है।
इस रोग से पीड़ित रोगी को अदरक तथा तुलसी का रस हल्के गर्म पानी में डालकर पीना चाहिए। यह रोगी के लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है।
इस रोग से पीड़ित रोगी को सप्ताह में 1 बार उपवास अवश्य रखना चाहिए।
गठिया रोग से पीड़ित रोगी यदि प्रतिदिन सुबह के समय में लगभग 240 मिलीलीटर सूर्यतप्त द्वारा बनाया गया हरी बोतल का पानी पिये और गठिया रोग से प्रभावित भाग पर इस जल को लगाए तो उसका यह रोग कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।
इस रोग से पीड़ित रोगी को सूर्य की रोशनी में अपने शरीर की प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट तक सिंकाई करनी चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणों में लाल रोशनी इस रोग को बहुत जल्दी ठीक कर देती है।
इस रोग से पीड़ित रोगी को गठिये से प्रभावित भाग पर मिट्टी की गीली पट्टी का लेप करना चाहिए।
गठिया रोग से पीड़ित रोगी को एनिमा क्रिया करके अपने पेट की सफाई करनी चाहिए और फिर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार कराना चाहिए।
गठिया रोग से पीड़ित रोगी को कटिस्नान, मेहनस्नान, धूपस्नान तथा भापस्नान करना चाहिए और इसके बाद शरीर पर सूखा घर्षण स्नान (सूखे तौलिये से शरीर को पोंछना) करना चाहिए।
इस रोग को ठीक करने के लिए गर्म पानी से पैरों को धोना चाहिए जिसके फलस्वरूप गठिया रोग जल्दी ही ठीक हो जाता है।
गठिया रोग से प्रभावित भाग पर गर्म पट्टी करने तथा गर्म मिट्टी की पट्टी करने या गर्म-ठंडी सिंकाई करने से रोगी को बहुत अधिक लाभ मिलता है।
प्रतिदिन योगनिद्रा करने से भी गठिया के रोगी को बहुत अधिक लाभ मिलता है।
गठिया रोग से पीड़ित रोगी को अपने जोड़ों की हल्की शुष्क मालिश करनी चाहिए तथा नींबू के रस को गठिया से प्रभावित भाग पर लगाकर मालिश करने से गठिया रोग जल्दी ठीक हो जाता है।
गठिया रोग के कारण प्रभावित स्थान पर जो सूजन पड़ जाती है उस पर बर्फ की ठण्डे पानी की पट्टी करने से सूजन कम हो जाती है और रोगी को इस रोग की वजह से जो दर्द होता है वह कम हो जाता है।
गठिया रोग से प्रभावित भाग पर नारियल या सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से जोड़ों की अकड़न कम हो जाती है और दर्द भी कम हो जाता है।
गठिया रोग से पीड़ित रोगी को 1 चुटकी हल्दी खाकर ऊपर से पानी पीने से दर्द में आराम मिलता है।
इस रोग से पीड़ित व्यक्ति यदि हारसिंगार की 4-5 पत्तियों को पीसकर 1 गिलास पानी में मिलाकर सुबह तथा शाम लगातार 2-3 सप्ताह तक पिये तो उसका गठिया रोग जल्दी ठीक हो जाता है।
टब के पानी में नमक डालकर 30 मिनट तक पानी में लेटे रहने से गठिया रोग से पीड़ित रोगी को बहुत अधिक लाभ मिलता है।
इस रोग को ठीक करने के लिए कई आसन हैं जिन्हें प्रतिदिन करने से गठिया रोग जल्दी ही ठीक हो जाता है
ये आसन इस प्रकार हैं-
पद्मासन, वज्रासन, उज्जायी, सूर्यभेदी, प्राणायाम, भस्त्रिका-नाड़ीशोधन, सिद्धासन, गोमुखासन, गोरक्षासन, सिंहासन तथा भुजंगासन आदि।

आम के फायदे

      😳 *आम करेगा शुगर कंट्राेल*😳

दाेस्ताे आम का सिजन है ताे क्याे ना आम के आम पत्तीयाे के भी दाम हाे जाए? जानीए आम के पत्ताे से क्या क्या फायदे हाेते है।

🌳 आम के पत्तीयाे मे विटामीन ए, बी और सी हाेने के साथ साथ एंटीओक्सीडंट और एंटीमाइक्राेबल गुण हाेते है जाे आपकाे फ्री मे मिल सकते है।

🌳 ब्लड शुगर काे कंट्राेल करने मे उपयाेगी आम कै पत्ताे मे टैनीन हाेता है। आम के पत्ताे का शरीर मे इंशुलीन की मात्रा और ग्लुकाेज काे बढाने से राेकता है। राेज सुबह खाली पेट 1 चम्मच आम के पत्ताे का चुर्ण खाए।

🌳 राेज सुबह खाली पेट आम के सुखे पत्ताे का चुर्ण का घाेल गुनगुने पानी के साथ पीने से किडनी स्टाेन, गालब्लाडर स्टाेन निकल जाएगा।

🌳 काेलेस्ट्राेल काे बढने से राेकने मे आम के पत्ते विषेश लाभदायक है। इस मे माैजुद फाईबर, पैक्टीन और विटामिन सी काेलेस्ट्राेल काे राेकता है।

🌳 अस्थमा के राेगीयाे के लिए आम के पत्ताे का काढा बनाकर उस मे 1 चम्मच शहद मिला दे और सुबह खाली पेट काढा पिया करे।

🌳 अगर पेट की तकलिफ हाे, पेट साफ ना हाे ताे रात काे साेने से पहले आम की काेमल पत्तीयाे काे हल्के गरम पानी मे भिगाे के रखे और ढक के रख दे सुबह पानी काे छानकर पिने से पेट से गंदगी निकल जाती है।

।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
      सम्यक योग परिवार सूरत गुजरात
www.samyakyogp.bloggspot.com
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।

Saturday, 18 March 2017

हीमोग्लोबिन की कमी

(✍🏼
हीमोग्‍लोबिन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, इसकी कमी से शरीर में ऑक्‍सीजन को वहन करने की क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स की संख्‍या कम हो जाती है और एनीमिया हो जाता है। किड्नी की ज्‍यादातर समस्‍यायें हीमोग्‍लोबिन की कमी के कारण होती हैं।

👉🏻हीमोग्‍लोबिन की कमी को आहार के जरिये दूर किया जा सकता है। भोजन में अनेक पोषक तत्व होते हैं जो शरीर का विकास करते हैं, उसे स्वस्थ रखते हैं और शक्ति प्रदान करते हैं। हमें अपने आहार में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले फल एवं सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए संतुलित आहार, व्यायाम, भोजन में हरी सब्जियां, दालें, अनार आदि फल लेना चाहिए।

🍐 *अमरूद* अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा उतना ही पौष्टिक होगा। पके अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इस लिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है।

🌳 *आम* आम खाने से हमारे शरीर में रक्त अधिक मात्रा में बनता है, एनीमिया में यह लाभकारी होता है। हमेशा याद रहे की सिर्फ पका हुवा आम खाए जो मिठा हो।

🍎 *सेब* सेब एनीमिया जैसी बीमारी में लाभकारी होता है। सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है।

🍇 *अंगूर* अंगूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, और हीमोग्लोबिन की कमी संबंधी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है।

🌰 *चुकन्दर* चुकन्दर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का लोह तत्व रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए बेहद प्रभावशाली है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार महिलाओं के लिए चुकंदर रामबाण के समान है। चुकन्दर के अलावा चुकन्दर की हरी पत्तियों का सेवन भी बेहद लाभदायी है। इन पत्तियों में तीन गुना लौह तत्व अधिक होता है।

🌱 *तुलसी* तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण है। तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

🍃 *सब्जियां* शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व ज्यादा मात्रा में पाये जाते है।

*नोटः आयुर्वेद से उपचार करे असर देरी से होगा लेकीन होगा जरुर, सब्र करे, धैर्य से काम ले।*